छत्तीसगढ़

बोलेरो सवार डीजल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Nilmani Pal
19 Jun 2022 9:21 AM GMT
बोलेरो सवार डीजल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

कोरबा। कोरबा में दीपका स्थित SECL की कोयला खदान से डीजल चोरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग खदान से डीजर चोरी कर बोलेरो से ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 6 जैरेकीन में 210 लीटर डीजल बरामद किया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस शनिवार देर शाम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से जैरेकीन में डीजल बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि वह दीपका खदान से चोरी कर ला रहे थे। पकड़े गए डीजल की कीमत 20,580 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बोलेरो में सवार बांकीमोंगरा निवासी यशवंत पटेल, कुसमुंडा निवासी शिवकुमार पटेल और उतरदा निवासी राजेंद्र कुमार गढ़ेवाल को गिरफ्तार किया है।


Next Story