छत्तीसगढ़

बोलेरो खेत में दौड़ी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
10 Jun 2023 9:50 AM GMT
बोलेरो खेत में दौड़ी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
x
छग

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हड़मामुंडा गांव के पास एक बोलेरो नकुलनार के साप्ताहिक बाजार से लौटते समय खेत में पलट गई। हादसे में वाहन के नीचे दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो नकुलनार के साप्ताहिक बाजार से लौट रही थी। इस दौरान हड़मामुंडा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में बोलेरो मालिक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों की टीम ने वाहन में फंसे लोगों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बता दें कि, इस हादसे में हड़मामुण्डा गांव के कोटवार (वाहन मालिक) सुखराम और एक युवक लच्छिन की मौत हुई है। इससे गांव में मातम पसर गया है।


Next Story