छत्तीसगढ़

बोलेरो ने ली स्कूटर चालक की जान, ड्रीम सिटी के पास मारी ठोकर

Nilmani Pal
5 Feb 2023 7:18 AM GMT
बोलेरो ने ली स्कूटर चालक की जान, ड्रीम सिटी के पास मारी ठोकर
x
छग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बोलेरो ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सागर भोई बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक कालोनी भिलाई निवासी सागर भोई शनिवार देर रात अपने घर से स्कूटर में सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान ड्रीम सिटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटर सवार सागर को टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया। रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और फिर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना करने वाला वाहन बोलेरो था। उसका नंबर कोई नोट नहीं कर पाया। वह तेज गति से आया और दुर्घटना करने के बाद फरार हो गया। वहीं आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जानकारी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया जाएगा।

Next Story