छत्तीसगढ़

बोलेरो चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल

Nilmani Pal
5 May 2022 3:27 AM GMT
बोलेरो चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल
x

बिलासपुर। बारात की शोभा बढ़ाने डिस्को लाइट ढोने में लगी महिलाओं को रात करीब 11.30 बजे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दिया। इसमें बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

मामले में महिला के बेटे ने वाहन चालक के खिलाफ चरचा थाना में केस दर्ज कराया। जामपारा में रहने वाले प्यारेलाल राजवाड़े को उसकी बेटी ने बताया कि शाम 7.30 बजे कुशाहा, बोड़ार से उमझर बारात में डिस्को लाइट ढोने के लिए गए थे। बारात निकलने के दौरान करीब रात 11.30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्र सीजी 15 बी 9563 का चालक दादी लक्ष्मनियों बाई को टक्कर मारकर भाग गया।

Next Story