छत्तीसगढ़

बोलेरो जा टकराई मालवाहक गाड़ी से, दो की मौत

Nilmani Pal
24 Dec 2025 11:50 AM IST
बोलेरो जा टकराई मालवाहक गाड़ी से, दो की मौत
x
छग

रायगढ़। खड़ी ट्रैलर से बोलेरो का टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात में कोड़ातराई रोड पर घटित हुई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव का रहने वाला कौशल मालाकार 42 साल, मनोहर नंदा 55 साल, उजेता डोंगरे 26 साल, राज एक्का 13 साल, देव अगरिया 13 साल व अभय सारथी 17 साल किसी काम से बोलेरो में सवार होकर रायपुर गए थे।

रात में सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। तभी रात तकरीबन साढ़े 9 बजे जब वे कोड़ातराई के पास पहुंचे। तब यहां कोड़ातराई चौक के पास खड़ी ट्रैलर से पीछे से जोरदार टकरा गए। इससे वाहन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बोलेरो में सवार कौशल मालाकार व मनोहर नंदा सिर, चेहरे व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं उजेता डोंगरे, राज एक्का, देव अगरिया व अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर जब आसपास के लोगों को लगी, तो वे काफी संख्या में मौके पर इक्ट्ठा हुए और मामले की सूचना जूटमिल पुलिस को दी गई।


Next Story