छत्तीसगढ़

पत्नी पर डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर

Nil dhankar
29 Jan 2023 9:26 AM IST
पत्नी पर डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर
x
छग

पेंड्रा। प्रदेश में इन दिनों हत्या, चोरी डकैती जैसे वारदात काफी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी ही पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

दरअसल, यह मामला बचरवार गांव का है, जहां मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया और इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story