छत्तीसगढ़

रायपुर में होटल संचालकों व मैनेजरों के सांठगांठ से चल रहा देह व्यापार

Rounak Dey
9 Dec 2020 11:21 AM IST
रायपुर में होटल संचालकों व मैनेजरों के सांठगांठ से चल रहा देह व्यापार
x
कपल्स के नाम पर फेसेलिटी देने वाले अंतर्राज्यीय दलाल सक्रिय

<दूसरे राज्यों से बुलाई लड़कियों को हवाई सेवा और रहने खाने की फ्री व्यवस्था

<ग्राहकों को आकर्षक पैकेज के साथ फुल इंजाय की देते है गारंटी

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर। राजधानी में सैक्स रैकेट को प्रश्रय और बढ़ावा देने का काम होटल व्यवसायी कर रहे है। आए दिन शहर के किसी न किसी होटल से सैक्स रैकेट का भंड़ा पुलिस फोड़ रही है। दूसरे शहरों से बुलाई गई युवतियों और ग्राहकों के साथ पकड़ाने की खबरें मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती हैं। राजधानी के ज्यादातर होटलों में एक एजेन्सी के माध्यम से कम रेट पर कपल्स को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे है। जिसका रैकेट चलाने वाले लोग फायदा उठा रहे है और होटल संचालकों व मैनेजरों से सांठ-गांठ कर अपना धंधा चला रहे है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर ऐसे धंधेबाजों पर कार्रवाई करके चुप हो जाती है। होटल संचालकों के साथ किसी तरह की सख्ती नहीं की जाती और ना ही ऐसी कोई व्यवस्था बनाई जाती है जिससे इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

एजेंसी का ये है काम

दरसल एक एजेंसी है जो मुंबई से चलती है। इस एजेंसी का काम है जो अनजान शहर में पहुंचे अपने ग्राहकों को कम बजट के अनुसार सुविधा के अनुसार होटल में ठहरने के लिए कमरा उपलब्ध कराना। लेकिन रायपुर शहर में इस एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कमरों की आड़ में ज्यादातर होटलों में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। रायपुर के अधिकांश होटलों में चलता सैक्स रैकेट राजधानी के अधिकांश होटलों में मुंबई की एजेंसी ने टाइअप किया हुआ है और इस एजेंसी का काम कम दाम में होटलों का कमरा बुक कराने का है। मगर इसका गलत फायदा अवैध कारोबारी करने लगे है। कम दाम में होटलों के कमरों को बुक करा लिया जाता है। और सेक्स रैकेट का अवैध धंधा चलाया जाता है। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कमरे बुक करने वाली कंपनी का अनमैरिड कपल्स के लिए आया फीचर अब सैक्स रैकेट चलाने वालों के लिए आसान प्लेटफॉर्म बन गया है।

इस तरह से चल रहा सैक्स रैकेट

शहर के होटलों में अवैध धंधेबाज कमरा बुक करा देते है मगर ये अवैध कारोबारी होटल में घुसने के बाद होटल संचालकों और मैनेजरों से सांठ-गांठ जमाकर ज्यादा दिनों के लिए कमरों को बुक करा लेते है। और फिर उसी होटल में बहार से युवतियों को लाकर कमरों में अपना अवैध धंधा चलाया जाता है।

आउटर के कालोनियों

में भी रैकेट सक्रिय

रायपुर शहर देह व्यापार का अड्ड़ा बनता जा रहा है। आए दिन देह व्यापार के आरोप में लड़कियां और दलाल पकड़ी जा रही हैं पुलिस कारवाई भी करती है पीटा एक्ट कारवाई के बाद मामले ठंडे पद जाते है। यही वजह है कि ये धंधा आसानी से रायपुर में फल फूल रहा है। देह व्यापार का धंधा सबसे ज्यादा शहर के स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे हैं, तो वहीं आउटर की कॉलोनियों में भी ये धंधा बड़ी आसानी से फलता फूलता है। पुलिस जरूर आउटर कॉलोनियों में दबिश देने की बात कहती है। लेकिन पुलिस के ज्यादा दबाव नहीं बना पाने के कारण ही मकान मालिक किराएदारों की कोई जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराते हैं और ऐसे धंधे होते रहते हैं।

ऑनलाइन सैक्स रैकेट का व्यापार चल रहा

सैक्स रैकेट से जुड़े लोग ऑनलाइन और वॉट्सऐप पर धंधा कर रहे है। ग्राहक तय करने के बाद उनके नंबर पर कॉल किया जाता है, जिसके बाद ब्रोकर उन्हें डिमांड के अनुसार वॉट्सऐप पर लड़कियों की फोटो भेजता है। लड़कियां पसंद करने के बाद रेट फिक्स किया जाता है। सैक्स रैकेट का एक और तरीका है सोशल मीडिया पर फोटो दिखाकर ग्राहकों से सौदा तय कर लिया जाता है। मोटी रकम में सौदा तय होने के बाद कस्टमर को होटल का नाम और कमरा नंबर और कमरे तक पहुंचाने वाले ब्रोकर का नंबर दे दिया जाता है। उसके बाद इस रैकेट को बढ़ाने के लिए दलाल होटल मैनेजरों और संचालकों के साथ पार्टनरशीप करके इस अवैध कारोबार को आगे बढ़ाते है।

Next Story