छत्तीसगढ़
तालाब में तैरता मिला होटल कर्मचारी का शव, इलाके में फैली सनसनी
jantaserishta.com
21 Aug 2026 1:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलौदा बाजार: शहर के पिपरहा तालाब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहाने पहुंचे लोगों ने युवक का शव तैरते हुए देखा. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद यादव पिता सांवत यादव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी साझा की गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, आंनद यादव पिपरहा तालाब के पास मोहल्ले में रहता था. वह अंबेडकर चौंक स्थित होटल में काम करता था. परिजनों ने बताया कि आंनद पिछले 3 दिनों से लापता था. लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. हालंकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. शुक्रवार को शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और. पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी अहम खुलासा हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





