छत्तीसगढ़

PHQ रायपुर के हेड कांस्टेबल की लाश मिली

Nilmani Pal
17 May 2026 5:27 PM IST
PHQ रायपुर के हेड कांस्टेबल की लाश मिली
x
छग

कवर्धा। जिलें में प्रधान आरक्षक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। मृतक की पहचान बहादुर सिंह मेरावी 38 वर्ष के रूप में की गई। मृतक जवान ग्राम रेंगाखार का रहने वाला था और वर्तमान में पुलिस लाइन कवर्धा में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बहादुर सिंह मेरावी कवर्धा एसआईबी शाखा में पदस्थ थे। वर्तमान में उन्हें पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच किया गया था। हेड कांस्टेबल के परिजनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से अपनी मोटरसाइकिल के साथ लापता थे। परिजन तलाश कर रही रहे थे, इसी बीच रविवार की सुबह लालपुर खार क्षेत्र के पेड़ पर लटकी लाश मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से मृतक की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। फिलहाल हेड कांस्टेबल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Next Story