छत्तीसगढ़

फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग महिला का शव

jantaserishta.com
13 July 2026 10:47 AM IST
फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग महिला का शव
x
छत्तीसगढ़.
लखनपुर: कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोटबर्रा में दिव्यांग महिला की मौत घर में संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। महिला ने फांसी लगाई थी, लेकिन पति ने पुलिस के पहुंचने से पहले शव नीचे उतार दिया था। वहीं मायके वालों ने हत्या के आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तुल सिंह पट्टावी पुलिस टीम के साथ 12 जुलाई दिन रविवार को ग्राम कोटबर्रा घटनास्थल पर पहुंची और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।
ग्राम सकरिया निवासी पावरों पैकरा का उम्र 35 वर्ष पैर से विकलांग थी। ग्राम कोटबर्रा के अमरूद मझवार उम्र 45 वर्ष से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे है। शराब पीकर अमरूद मझवार अपनी पत्नी पवारों के साथ आय दिन लड़ाई झगड़ा करता था। 11 जुलाई दोपहर 3.30 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि पावरों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पवारों के पिता व अन्य लोग घर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पति व ससुर ने शव नीचे उतार दिया था। दूसरे दिन सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व शव का कब्जे में लेकर जांच की। साथ ही मृतिका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया।
पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह होगी स्पष्ट कुन्नी पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह ठाकुर से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story