छत्तीसगढ़

मुठभेड़ स्थल से एक और माओवादी का शव हुआ बरामद

Nilmani Pal
16 Nov 2021 3:27 PM GMT
मुठभेड़ स्थल से एक और माओवादी का शव हुआ बरामद
x

राजनांदगांव। गढ़चिरौली पुलिस ने एक और नक्सली का शव बरामद किया है। बीते शनिवार तड़के गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 फोर्स ने सीसी मेंबर दीपक तिलतुमड़े समेत 26 नक्सलियों के शव मर्दिनटोला के जंगल से जब्त किया था। पुलिस इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका पर लगातार सर्चिग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जवानों ने मुठभेड़ स्थल के पास एक चट्टान में सुकलाल परचेकी नामक 20 लाख के ईनामी नक्सली का शव बरामद किया है।

पुलिस को चट्टान के बीच में उक्त नक्सली मृत हालत में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार सावरगांव के कोसमी के सुखलाल परचेकी एसजेडसी मेंबर है। यानी वह नक्सल संगठन में प्रमुख पद पर रहा है। उस पर महाराष्ट्र पुलिस ने 20 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया है। इसी के साथ मुठभेड़ में मरने वालो नक्सलियों की संख्या 27 तक पहुंच गई। इस संबंध में गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी जनक्षति पहुंची है। इसलिए नक्सलियों की खोज लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान उक्त नक्सली का शव बरामद किया है।

Next Story