छत्तीसगढ़
रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
jantaserishta.com
4 Sept 2026 12:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है, जिसका शव आज सुबह वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे नाले में मिला।
शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वही नाले में शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
Tagsछत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़मनेन्द्रगढ़ में युवक का शव मिलाChhattisgarhManendragarhbody of a youth found in Manendragarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





