छत्तीसगढ़
महानदी किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान
jantaserishta.com
2 Oct 2026 12:57 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अभनपुर: गोबरा नवापारा थाना के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में अज्ञात महिला का शव मिला है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी. ऐसे में अज्ञात महिला के बाढ़ में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ देखा. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. शरीर में चोट के निशान मिले. प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. शव का पंचानाम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. मृतिका की पहचान और जांच के बाद ही यह शव स्पष्ट हो सकेगा कि वह एनीकट क्षेत्र तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





