छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस कर रही मृतक की पहचान की कोशिश

jantaserishta.com
3 Aug 2026 1:23 PM IST
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस कर रही मृतक की पहचान की कोशिश
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह घटना बसदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर हुई है।
दरअसल, शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बसदेई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में और गुमशुदा लोगों की सूचियों के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक की जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story