छत्तीसगढ़

पहली वारदात से महज एक किलोमीटर दूर मिला शव, बेमेतरा में फिर सनसनी

jantaserishta.com
14 Oct 2026 11:46 AM IST
पहली वारदात से महज एक किलोमीटर दूर मिला शव, बेमेतरा में फिर सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में बंजारपुर नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंजारपुर निवासी बलराम पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, परपोड़ी क्षेत्र के कमकावाड़ा में हुई वारदात के बाद अब वहां से महज एक किलोमीटर दूर भटगांव-बंजारपुर नहर के पास बलराम पटेल का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या किन कारणों से की गई और इसमें कौन शामिल है।
क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story