छत्तीसगढ़
नाले में मिला शव, पहचान बनी चुनौती; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
jantaserishta.com
17 Nov 2026 2:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शख्स की सड़ी-गली लाश नाले में तैरते हुई मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। सरना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक सख्स की लाश को नाले में तैरते हुए देखा, जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़-गल गई है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





