छत्तीसगढ़
नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से राजनांदगाव में देहदान व् नेत्रदान सम्पन्न हुआ
Shantanu Roy
21 April 2025 6:15 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जनता कॉलोनी लखोली निवासी श्रीमती धनिया बाई ठाकुर के निधन के पश्चात परिवार द्वारा उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं देहदान से मेडिकल कॉलेज को अनुसंधान हेतु केडेवर मिलेगा धनिया बाई ठाकुर की पुत्री वसुंधरा ठाकुर ,सुमिका ठाकुर,दीपिका ठाकुर एवं दामाद युगल ठाकुर ने परिवार के मुखिया के देव लोकगमन के बाद नवदृष्टि फाउंडेशन राजनांदगांव के सदस्यों से संपर्क किया और नेत्रदान एवं देहदान की मंशा जाहिर की ठाकुर परिवार की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुआ। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की टीम से डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. शुभांगी ने कॉर्निया कलेक्ट किए एवं मेडिकल कॉलेज के डॉ मोनिका प्रधान,डॉ मंजुलता गँवारे, डॉ नीतू साहू के सहयोग से देहदान सम्पन्न हुआ नेत्रदान प्रक्रीया के दौरान नवदृष्टि फाउंडेशन से तरुण आढ़तिया, फनेंद्र जैन, मनीष साहिता, मौजूद रहे व् देहदान एवं नेत्रदान प्रक्रीया में तकनिकि सहयोग किया। वसुंधरा ठाकुर ने कहा माँ के जाने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा किन्तु माताजी जाते जाते नेत्रदान के माध्यम से दो परिवारों को नई रौशनी व् नया जीवन दे गई एवं उनके शरीर से मेडिकल के छात्रों को रिसर्च हेतु मदद मिलेगी नेत्रदान एवं देहदान के निर्णय से परिवार हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा व् माँ की स्मृतियाँ हमेशा रहेंगी।
तरुण आढ़तिया ने कहा धनिया बाई ठाकुर के देहदान एवं नेत्रदान से ग्रामीण इलाकों में नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी हमारी संस्था के कार्यों को गति मिलेगी व् समाज में नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी और हमारी संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा। नवदृष्टि फाउंडेशन के फणेन्द्र जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827111887/9827877900 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से शैलेश गणात्रा,तरुण आढ़तिया, फणेन्द्र जैन, दिव्या नगदीया, मनीष साहिता,अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,दीपक बंसल ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्रीमती धनिया बाई ठाकुर को श्रद्धांजलि दी व ठाकुर परिवार को साधुवाद दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





