छत्तीसगढ़

सराईपाली में प्रेमी जोड़े की लाश मिली

Nilmani Pal
3 May 2026 12:40 PM IST
सराईपाली में प्रेमी जोड़े की लाश मिली
x

महासमुंद। आज सुबह जिले के सराईपाली विकासखंड स्थित शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे युवक और एक युवती की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने रविवार सुबह सरायपाली थाने में शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्तर पर मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शव कितने समय पुराने हैं और घटना के कारण क्या हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

आम चर्चा है कि दोनों प्रेमी जोड़े हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लोग इन्हें प्रेमी जोड़ा इसलिए मान रहे हैं कि पहले भी इसी जगह पर और भी कई जोड़े से आत्महत्या की है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

Next Story