
x
छग
Durg. दुर्ग। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर पूरे प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर के आवास पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) गणना पत्रक लेकर पहुंचे और उन्हें गणना पत्रक (Form 1A) का वितरण किया। संभागायुक्त श्री राठौर का नाम विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर-64 के मतदान केन्द्र क्रमांक 177, सरल क्रमांक 546 में दर्ज है। बूथ लेवल ऑफिसर ने आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उनके घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तम ध्रुव और प्रफुल्ल कुमार गुप्ता सहित बीएलओ श्रेयस ताम्रकार उपस्थित रहे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय-सारणी के अनुसार, 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक राज्यभर में मतदाताओं को गणना पत्रक प्रदान किए जा रहे हैं।
इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को गणना पत्रक देंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम, उम्र, पता एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। संभागायुक्त राठौर ने इस मौके पर नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को पूरा सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा “निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करता है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। मतदाता जागरूकता और सहभागिता से ही निष्पक्ष चुनाव संभव है।” उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके परिवार के सभी योग्य सदस्य मतदाता सूची में शामिल हों। आयोग के निर्देशों के तहत, बीएलओ मतदाताओं के घर जाकर नाम जोड़ने (Form-6), नाम हटाने (Form-7) और विवरण संशोधन (Form-8) से संबंधित आवेदन भी स्वीकार करेंगे। मतदाताओं को पहचान पत्र (EPIC), आयु प्रमाणपत्र, और निवास प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रूप से युवा मतदाताओं, नए 18 वर्ष के युवाओं, दिव्यांगों और महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि मतदाता जागरूकता ही लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि गणना पत्रक वितरण और संकलन कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयसीमा के भीतर संपन्न हो।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





