छत्तीसगढ़

कपल के बीच खूनी खेल, एक की दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
4 Feb 2026 9:11 AM IST
कपल के बीच खूनी खेल, एक की दर्दनाक मौत
x
छग

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक युवक ने पहले एक युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद उसी चाकू से अपने गले पर वार कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने अचानक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद के गले पर भी वार कर लिया।

घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मामले की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Next Story