छत्तीसगढ़

CG के इस गांव में हुआ खूनी संघर्ष, पानी निकासी को लेकर भिड़े दो पक्ष

Admin2
5 July 2021 4:41 PM IST
CG के इस गांव में हुआ खूनी संघर्ष, पानी निकासी को लेकर भिड़े दो पक्ष
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। बरसाती पानी के निकासी को लेकर उपजा विवाद इतना गहराया कि एक युवक ने दूसरे युवक की जान ले ली। खूनी संघर्ष की घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा की है। यहां संतराम और जसपाल सिंह बारिश के पानी के निकासी को लेकर आमने सामने हो गए। इतने में जसपाल ने पास में रखे डंडे से संतराम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर संघातिक वार के बाद संतराम मौके पर ही ढेर हो गया। हमले के बाद घबराया हुआ जसपाल,संतराम को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जसपाल फरार हो गया था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

Next Story