छत्तीसगढ़
गांधी नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकू से हमला
Shantanu Roy
26 May 2026 8:24 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर सुलभ शौचालय के पीछे और कालीबाड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में चाकू और हाथ मुक्कों से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पहला मामला गांधी नगर क्षेत्र का है, जहां पीड़ित पक्ष ने बताया कि 25 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे रौनक तांडी और उसके दोस्त अमित बघेल घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर नवीन सोनी उर्फ आलू और रितिक सोनी के साथ विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद हाथ-मुक्कों और चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में रौनक तांडी के बाएं जांघ और उसके दोस्त अमित बघेल के कूल्हे और कमर के पास चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए परिजनों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके अनुसार, उसी रात कालीबाड़ी क्षेत्र में रौनक तांडी और अमित बघेल द्वारा नवीन सोनी उर्फ आलू पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि चाकू से पेट, गले, पसली और अन्य हिस्सों पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मामलों में घायलों का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में देर रात हुई इस घटना से दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा है।
Tagsरायपुर मारपीटगांधी नगर झगड़ाचाकू हमला रायपुरपुरानी रंजिश विवादकालीबाड़ी घटनारौनक तांडी मामलानवीन सोनी हमलाअंबेडकर अस्पताल रायपुरक्राइम न्यूज रायपुरRaipur fightGandhi Nagar quarrelknife attack Raipurold rivalry disputeKalibari incidentRaunak Tandi caseNaveen Soni attackAmbedkar Hospital Raipurcrime news Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





