छत्तीसगढ़

रायपुर में खून-खराबा, पड़ोसियों में हो गया घमासान, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Jan 2025 10:23 PM IST
रायपुर में खून-खराबा, पड़ोसियों में हो गया घमासान, जानें क्या है पूरा मामला
x
कार पार्किंग को लेकर विवाद.
रायपुर: रायपुर में कार पार्किंग के विवाद में एक युवक का सिर फूट गया है। अड़ोसी-पड़ोसी के बीच हुए इस विवाद में रातभर बवाल होता रहा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही झूमाझटकी कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में खम्हारडीह पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आशुतोष मिश्रा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोसी के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र अवंति विहार की है। इस दौरान करीब आधा दर्जन लड़कों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मारपीट के दौरान एक युवक का सिर बुरी तरह फूट गया। लड़कों ने डंडे और हाथ-मुक्का से मारपीट की है। इस मामले में आरोपी सिद्धार्थ, रवि और करण है।
हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story