छत्तीसगढ़
सड़क पर बिखरा पड़ा खून ही खून, 2 दोस्तों के लिए हाइवा बना काल
jantaserishta.com
15 Sept 2024 1:35 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में NH-49 पर कोयला लोड हाइवा ने बाइक सवार 2 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून बिखर गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी अनुसारग्राम झलमला निवासी दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष (25) किसी काम से कोटमीसोनार गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वापस अपने गांव झलमला जा रहे थे। इस बीच NH-49 ओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि हाइवा दोनों युवकों को 40 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों दोस्त हाइवा के चक्के के नीचे आ गए। मौके पर शिव कुमार कर्ष की मौत हो गई। वहीं संत दास के का पैर बुरी तरह से कुचला गया। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक संत दास को सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हाइवा चालक मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है, चालक की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





