छत्तीसगढ़
आधी रात मिली खून से लथपथ लाश, युवक की बेरहमी से हत्या
jantaserishta.com
7 Sept 2026 12:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है. अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में हत्या की वारदात सामने आई है. अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. आधी रात खून से लथपथ लाश बरामद की गई है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगिरों ने अर्जुनी थाना पुलिस को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना दी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. शरीर पर चोट के निशान धारदार से हमले की ओर इशारा कर रहे हैं. घटनास्थल पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय पारसमणि साहू के रूप में हुई है.
युवक और आरोपी के बीच क्या आपसी रंजिश थी, या किसी और वजह से हत्या की गई. वारदात के असली कारण की तलाश में पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. मामले में आग की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





