
x
छग
Balodabazar बलौदाबाजार: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह में साथ रक्तदान किया। एक महिला सहित 25 लोगों के द्वारा किये गये ब्लड डोनेशन से 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुई।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं ब्लडबैंक प्रभारी डॉ.अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ। रक्तदान महादान है इससे जरुरतमंदो को देकर जान बचाई जा सकती है। 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।
Tagsविश्व रेड क्रॉस दिवसरक्तदान शिविरबलौदाबाजार जिला अस्पताल25 यूनिट रक्तरक्तदान महादानब्लड बैंकछत्तीसगढ़ स्वास्थ्यडॉ. अशोक कुमार वर्माWorld Red Cross DayBlood Donation CampBalodabazar District Hospital25 units of bloodBlood Donation is a great donationBlood BankChhattisgarh HealthDr. Ashok Kumar Verma
Next Story





