छत्तीसगढ़

रजत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

Nil dhankar
3 Sept 2025 6:00 PM IST
रजत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट रक्त संग्रहित
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 12 छात्राएं और 41पुरुष सहित कुल 53 यूनिट रक्त दान किया गया।

शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी,सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविशंकर अज्जगले के निर्देशन मे लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।दौलत राम शर्मा कॉलेज,सीएचसी कसडोल स्टाफ, एवं आसपास गांवों के नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

बिटकुली में श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन

श्रम विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन तथा नवीनीकरण हेतु ग्राम पंचायत बिटकुली में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 श्रमिकों का पंजीयन किया गया।

शिविर में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने हेतु अपील की गई। इस दौरान श्रम विभाग से कल्याण अधिकारी सत्यनारायण अंनत, विरेन्द्र बोइरबंश, बिटकुली सरपंच हेमंत कोसरे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Story