छत्तीसगढ़
रायपुर मंडल में भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग
jantaserishta.com
15 May 2026 8:53 PM IST

x
342 मामलों से 2,07,720 रुपए राजस्व प्राप्त.
रायपुर: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 14 मई, 2026 को चलाया गया। जिसमें भाटापारा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 193 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,56,025/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 91 यात्रियों से 48, 895/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से 2100/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 37 यात्रियों से 3700/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ जो
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 342 मामलों को दर्ज कर 2,07, 720 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था । इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 01 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 01वाणिज्य निरीक्षक, 16टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
Tagsभाटापारा रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशनदक्षिण पूर्व मध्य रेलवेरायपुर मंडलBhatapara Railway StationRailway StationSouth East Central RailwayRaipur Division
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





