छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का निधन, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने जताया शोक

Admin2
10 April 2021 12:43 PM IST
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का निधन, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने जताया शोक
x
पार्टी में शोक की लहर

छत्तीसगढ़/गरियाबंद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष राजीव ठाकुर का निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. राजू ठाकुर छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. उनके निधन पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने शोक जताया। और ट्वीट कर लिखा- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष राजीव ठाकुर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। कांग्रेस परिवार के लिए यह क्षति अपूर्ण है। हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Next Story