छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल का खुलासा, महिला नरकंकाल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 Oct 2022 2:45 PM GMT
अंधे कत्ल का खुलासा, महिला नरकंकाल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
छग
रायपुर। सूचक देवचंद कुर्रे ने थाना आरंग में सूचना दर्ज कराया कि उसकी पत्नि अनिता बाई कुर्रे बिना बताये घर से कहीं चली गई है जो वापस नही आयी है। जिस पर थाना आरंग में गुम इंसान क्रमांक 48/2018 कायम कर जांच में लिया गया। इसी दौरान दिनांक 25.04.2019 को थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशला स्थित खदान में एक नर कंकाल पाया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा नर कंकाल की शिनाख्तगी एवं पतासाजी हेतु थाना आरंग में पूर्व में दर्ज गुम इंसान के परिजनों को बुलाकर नर कंकाल के पास मिलें वस्तुओं को दिखाकर नर कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान गुम इंसान अनिता बाई कुर्रे के माता एवं भाई द्वारा नर कंकाल के पास मिले टूटी हुई चुड़ी, पायल एवं खिनवा को देखकर पहचान करते हुए दोनों के द्वारा नर कंकाल की पहचान अनिता बाई कुर्रे पति देवचंद कुर्रे उम्र 25 साल निवासी अमोदी थाना आरंग रायपुर के रूप में की गई। जिस पर थाना आरंग में मर्ग क्रमांक 49/2019 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया।
जांच कार्यवाही के दौरान नर कंकाल को परीक्षण हेतु भेजा गया। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण में नर कंकाल को स्त्री का होना लेख किया गया। जिस पर उक्त स्त्री के नर कंकाल की पहचान की पुष्टि हेतु मृतिका अनिता बाई कुर्रे के डी.एन.ए. के साथ उसकी माता सुमित्रा बंजारे के डी.एन.ए. का परीक्षण कराया गया। डी.एन.ए. परीक्षण रिपोर्ट में डी.एन.ए. के आधार पर सुमित्रा बंजारे को स्त्री के नर कंकाल की जैविक माता होना पुष्टि कर लेख किया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिता बाई कुर्रे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से उसके शव को ग्राम केशला आरंग स्थित खदान में दफना दिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 382/22 धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी 01. देवचंद कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे उम्र 35 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना आरंग रायपुर। 02. देवदास कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे उम्र 27 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना आरंग रायपुर। 03. तेजराम चतुर्वेदी पिता बिसेसनी चतुर्वेदी उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुसमुंद थाना आरंग रायुपर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गमछा तथा 01 नग क्रूजर तूफान वाहन क्रमांक सी जी 04 के वाय 3090 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी सुनील कुर्रे फरार था जिसकी लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यांे को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा फरार आरोपी सुनील कुर्रे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी- सुनील कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे उम्र 25 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना आरंग रायपुर।
Next Story