छत्तीसगढ़

आशीर्वाद समारोह शुरू, स्टेज पर पहुंचे नवविवाहित जोड़े चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा

Nil dhankar
8 Feb 2022 2:17 PM IST
आशीर्वाद समारोह शुरू, स्टेज पर पहुंचे नवविवाहित जोड़े चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा
x

दुर्ग। नवविवाहित जोड़े चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा का आशीर्वाद समारोह शुरू हो चूका है। चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा रविवार को परिणय सूत्र में बंधे हैं। नया रायपुर में भव्य रूप से शादी समारोह आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के लिए पाटन के सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की गई है। समारोह में मेहमानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है।

समारोह स्थल में प्रवेश के लिए 7 द्वार बनाए गए हैं। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 9 IAS और 11 IPS अफसरों को सौंपी गई है। सारा कार्यक्रम परिवार से जुड़े लक्ष्मण चंद्राकर की देखदेख में हो रहा है। समारोह में दोपहर 1 बजे से भोजन शुरू हो गया है। इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन से लेकर नॉर्थ इंडियन फूड भी शामिल हैं।


Next Story