छत्तीसगढ़

दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक हुआ Blast, मची अफरा-तफरी

jantaserishta.com
22 Jan 2025 3:53 PM IST
दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक हुआ Blast, मची अफरा-तफरी
x
देखें वीडियो.
रायगढ़: शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ के पास आज दोपहर एक नाश्ते की दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस दौरान होटल के भीतर बैठकर नाश्ता कर रहे 2 युवकों समेत 5 लोग ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलस गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने दुकान के बाहर निकालकर बचा लिया। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल में ब्लास्ट से झुलसे सभी 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद निगम अमला भी मौके के लिए रवाना हो गया है। आग की वजह से दुकान के बाहर खड़ी एक एक्टिवा और बाइक भी पूरी तरह जल गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story