छत्तीसगढ़

वेल्डिंग करते वक्त हुआ ब्लास्ट, कर्मचारी का हाथ जला

Nilmani Pal
14 May 2025 1:35 PM IST
वेल्डिंग करते वक्त हुआ ब्लास्ट, कर्मचारी का हाथ जला
x
छग

कोरबा। जिले के टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। काशी नगर दिनेश कुमार बरेठ (31) एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था। टैंक में बचे डीजल में वेल्डिंग की चिंगारी पड़ने से अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों के कर्मचारी और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। घायल को पहले पिकअप वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब हो जाने पर ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहर रेफर कर दिया। जानकारों का कहना है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि अगर आसपास और लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। हाथ में गंभीर चोट के कारण उनके दाएं पैर से अंगूठा निशान लिया गया है। हादसे में वेल्डर की लापरवाही और कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। टैंक को वेल्डिंग से पहले डीजल से खाली नहीं किया गया था।


Next Story