छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: मौदहापारा थाने के करीब चला ब्लेड, हंगामा

Nilmani Pal
19 Jun 2024 3:47 PM IST
Raipur Breaking: मौदहापारा थाने के करीब चला ब्लेड, हंगामा
x

रायपुर raipur news। मौदहापारा थाने Maudhapara Police Station के करीब ब्लेड हमले से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हमले में घायल युवक बयान देने पहुंचा था। इस दौरान आरोपी महिला ने उन पर ब्लेड Blade Attack से हमला किया। युवक के कंधे में गंभीर चोंट आई है। बता दें कि इस घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच महिला पुलिस अधिकारी शांति बनाए रखने की अपील करती रही।




रात में भी हुआ था हंगामा

बता दें कि मौदहापारा इलाके में दो पक्षों के बीच मंगलवार रात को बवाल हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने जलता हुआ सिलेंडर अपने विरोधियों पर फेंक दिया था। बताया जा रहा है विवाद एक घर से नशे की गोली बेचने से रोकने पर शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के परिवार के लोग हैं। जिस घर से सिलेंडर फेंका गया, वह उसी का घर बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुए।

Next Story