छत्तीसगढ़

प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर ब्लैकमेलर गिरफ्तार

Janta Se Rishta Admin
12 July 2022 7:39 AM GMT
प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर ब्लैकमेलर गिरफ्तार
x

बिलासपुर। बिलासपुर में वलराज पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ झूठी शिकायत और ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले पूर्व पंप संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूर्व संचालक ने पहले तो इंडियन ऑयल कंपनी और GST से झूठी शिकायत कर दी। फिर समझौता करने के लिए धमकाते हुए एक करोड़ की मांग करने लगा। आरोपी ने संचालक से सात लाख रुपए वसूल भी लिए थे। इसके बाद भी एक करोड़ रुपए की डिमांड कर रहा था। मामला सिविल लाइन थाने का है।

जानकारी के अनुसार लिंक रोड निवासी देवीदास वाधवानी (65) प्रॉपर्टी डीलर हैं। वह सत्यम टॉकीज चौक के पास स्थित वलराज पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मो. तारिक उनके पेट्रोल पंप का पूर्व संचालक है। वह पेट्रोल पंप के खिलाफ लगातार शिकायत कर रहा है। उन्होंने व अन्य व्यावसायियों ने उसे समझाने की कोशिश की। समझौता करने के लिए पहले वह सात लाख रुपए वसूल चुका है। अब एक करोड़ मांग रहा है। रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक की रिपोर्ट पर केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी पूर्व पेट्रोल पंप संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta