छत्तीसगढ़

बटंची चाकू लेकर शराब भट्ठी के पास फैलाई दहशत, काला बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
23 Jan 2025 3:56 PM IST
बटंची चाकू लेकर शराब भट्ठी के पास फैलाई दहशत, काला बदमाश गिरफ्तार
x

धमतरी। दानी टोला शराब भट्ठी के पास धारदार बटंची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट पहना है जो दानी टोला शराब भट्ठी के पास अपने हाथ में एक धारदार हथियार को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये दानी टोला शराब भट्ठी के पास पहुंचकर देखे तो एक द्वारा धारदार हथियार बटंची चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम योगेश ध्रुव उर्फ काला पिता स्व.नरेश ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार बटंची चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.21/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। धमतरी पुलिस द्वारा शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असमाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम

योगेश ध्रुव उर्फ काला पिता स्व.नरेश ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी


Next Story