छत्तीसगढ़

काला झंडा दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता हिरासत में

Shantanu Roy
28 Aug 2022 10:08 AM GMT
काला झंडा दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता हिरासत में
x
छग
भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के लिए निकले थे। छावनी चौक से पावर हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छावनी चौक पर ही रोका। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि हल्ला बोल आंदोलन पर हुए फर्जी एफआईआर को वापस लेने, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, शराब बंदी करने और शासकीय कर्मचारी को हड़ताल पर है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया हैं कि सरकार छत्तीसगढ़ से पैसा दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय भेज रही है और हमारे युवा साथियों को न ही बेरोजगारी भत्ता दे रही है और ना ही शासकीय कर्मचारियों की मांग पूरी कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस छावनी चौक से गिरफ्तार करके पोलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 लेके आई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भिलाई निगम के पार्षद पीयूष मिश्रा, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, कंवरपाल सिंह, राम पूजन सिंह, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, अमन पांडे, प्रिंस राय, संकेत, अर्जुन, दीपक, प्रताप एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story