गुल्लक लेकर ASP से मिलने पहुंचे भाजयुमो, कहा - वसूली अभियान पर लगाए रोक

दुर्ग। भाजयुमों के प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने की जगह वाहनों की चेकिंग करके जबरिया चलानी कार्रवाई कर वसूली करने में व्यस्त है। इसी के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आम जनता से पुलिस का वसूली अभियान रोकने के लिए दान मांगा।
लोगों से दान लेने के बाद वह लोग पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक को दान के पैसे भेंट करने पहुंचे। वहां उन्होंने एएसपी सिटी संजय ध्रुव से मुलाकात कर अपनी मांग रखी और जनता के दान की रकम उन्हें सौंपी। उन्होंने एएसपी सिटी से शहर की कानून व्यवस्था को संभालने की मांग की और कहा कि यदि कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह लोग सड़क पर उतरने के बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो से राहुल परिहार, नीति एव अनुसंधान प्रशिक्षण सह प्रभारी, रवि कश्यप जिला कार्यसमिति सदस्य, दीपक त्रिपाठी पश्चिम मंडल अध्यक्ष, राजदीप नामदेव, रितेश सिंह, अजय ठाकुर, राजकुमार, अनुराग नायडू, विकास सिंह, प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, राज मिश्रा, सोमनाथ और नितीश रॉय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
