छत्तीसगढ़

युवा दिवस पर भाजयुमों ने किया "यंग इंडिया रन" का सफल आयोजन

Shantanu Roy
12 Jan 2023 2:28 PM GMT
युवा दिवस पर भाजयुमों ने किया यंग इंडिया रन का सफल आयोजन
x
छग
रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को पूरा राष्ट्र "युवा दिवस" के रूप में मनाता है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा "YOUNG INDIA RUN" का आयोजन छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ज़िले में किया गया। जिसके तहत पूरे प्रदेश में दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक ,जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
"स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़" के लिए दौड़ लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के आह्वान पर सभी जिले में इस दौड़ का आयोजन किया गया। इस विषय पर प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि इस दौड़ में सम्पूर्ण प्रदेश के लोग हिस्सा लिये। और लोग नशे से दूर, स्वस्थ शरीर, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के लिए संकल्प लिए।
प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि इस दौड़ में हर जिलो में युवा हजारों की संख्या में बड़ चड़ कर भाग लिए।
विजेताओं को दिया जाएगा पुरस्कार।
संगठन स्तर पर हर जिले की फोटो और संख्या की सूची मंगायी गई। प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ "Young india run" के माध्यम से प्रदेश के युवा भाजयुमो से जुड़े।
भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 2023 का young india run का आयोजन पूरे प्रदेश में सफल रहा।
स्टार्टअप इंडिया के ऑफिस को बेचना यूवाओ से धोखा
प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक स्थान उपलब्ध करा छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार ने देवेंद्र नगर सिटी मॉल के ऊपर एक ऑफिस प्रदान की थी। यहां से कई युवाओं ने अपना स्टार्टअप प्रारंभ किया और आज वे डेढ़ सौ से 200 करोड़ टर्नओवर की कंपनी बन गए हैं, अनेकों युवा दूसरे प्रदेशों में ऑफिस खोल लिए हैं और अपना मुख्यालय रायपुर में ही रखे हुए। भाजपा सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना से छत्तीसगढ़ के अनेकों यूवाओ को रोजगार मिला।
कांग्रेस सरकार स्टार्टअप चालू करने का सपना देखने वाले युवाओं के सपनों पर बुलडोजर चलाते हुए वह ऑफिस बेचने की तैयारी पर है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध कल RDA भवन न्यू राजेंद्र नगर का घेराव करके करेगी। कांग्रेसी अपने निजी स्वार्थ के लिए आज उन्हें बिना किसी उद्देश से बेघर किया जा रहा है। । युवा मोर्चा उनके स्थिति को सफल होने नहीं देगी
Next Story