छत्तीसगढ़

BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 12 जून को छग दौरे पर

Nil dhankar
26 May 2022 8:18 AM IST
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 12 जून को छग दौरे पर
x

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 12 जून को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनके पहले छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर युवा मोर्चा ने तैयारी तेज कर दी है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर उनके नेतृत्व में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि इस प्रदर्शन में मोर्चा के प्रदेशभर से करीब 50 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभावित कार्यक्रम 12 जून को तय हुआ है। साहू ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव बेरोजागरी भत्ता और रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर जाएंगे।


Next Story