
x
छग
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बार मैनेजर से मारपीट और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का भाई पुलिस के हत्थे चढ़ा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के भाई ने दोस्त के साथ मिलकर रास्ता रोककर बार मैनेजर की पिटाई की थी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा के अरविंद नगर निवासी बैजनाथ प्रधान प्लैटिनम बार में मैनेजर है। शुक्रवार को बार में अपना काम निपटाने के बाद वे देर रात करीब 2:15 बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान बैजनाथ वेयर हाउस तिराहे के पास अपने दोस्त के साथ खड़े देवर्षि वाजपेयी ने मैनेजर को रोक लिया और अपने आप को भाजपा युवा मोर्चा का नेता बताने लगा।
इस दौरान उसने बार मैनेजर को शराब पिलाने की बात बोला और पैसा मांगने लगा। मैनेजर ने उन्हें बार बंद कर घर लौटने की बात कही और देवर्षि को पैसे देने से मना कर दिया। इस पर देवर्षि और उसके दोस्त ने जान से मारने की धमकी देते हुए मैनेजर को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर से मारपीट करते देखकर उसके परिचित के सोनू चौहान ने बीच-बचाव किया। बाद में उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी देवर्षि वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी देवर्षि वाजपेयी भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर उत्तर के मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी का भाई है। वह खुद अपने आप को भाजपा युवा मोर्चा का नेता बता रहा था और राजनीतिक पहुंच का धौंस भी दिखा रहा था। इससे पहले भी वह धमकी दे चुका है
Next Story