छत्तीसगढ़

न्यायपालिका को धमकी देने वाली भाजपा की सोच प्रजातंत्र के लिए है हानिकारक : CM भूपेश बघेल

Nil dhankar
19 March 2023 4:41 PM IST
न्यायपालिका को धमकी देने वाली भाजपा की सोच प्रजातंत्र के लिए है हानिकारक : CM भूपेश बघेल
x

रायपुर। हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।

बीजेपी पर फिर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, आवास के मामले में भी रमन सिंह ने झूठ बोला। 16 लाख आवास कहा से आ गए। 7 लाख आवास के लिए बजट के 3200 करोड़ हमने रखा है। एक अप्रैल से सर्वे शुरू होगा जो पात्र हैं उनको आवास देंगे। बीजेपी इससे सहमत है कि नहीं है। एक सदस्य का सहमत होना अलग विषय है। बीजेपी का बयान आना चाहिए सर्वे का वो स्वागत करते है कि नहीं। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है।


Next Story