छत्तीसगढ़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची डोंगरगांव विधानसभा

Nil dhankar
17 Sept 2023 5:22 PM IST
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची डोंगरगांव विधानसभा
x

डोंगरगांव। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से निकली परिवर्तन यात्रा बालोद, लोहारा, देवरी से डोंगरगांव पहुँची। बदलबो बदलबो ये दारी बदलबो के नारा लगाते नेता पहुँचे डोंगरगांव से अर्जुनी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगो को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जमकर कोसा विकास की बातों पर जमकर कोसा, कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे। भ्रष्टाचार पर बोले रमन सिंह, विधायक ने मंगल सूत्र तक सौप दिया था.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि घोटाला करने के अलावा भूपेश बघेल ने कुछ नही किया। युवाओं को गुमराह किया, घोषणा पत्र में किये वादे पूरे नही किये इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं विधानसभा के बड़े नेताओं के साथ साथ लगभग दस हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Story