छत्तीसगढ़

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज डोंगरगांव में किया प्रवेश

Nilmani Pal
16 Sep 2023 12:12 PM GMT
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज डोंगरगांव में किया प्रवेश
x

राजनांदगांव। दंतेवाड़ा जिला से प्रारंभ भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा आज 16 सितंबर को डोंगरगांव विधानसभा की सीमा में प्रवेश होगा। वहा आम सभा करने के बाद परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव विधानसभा में प्रवेश करेगा। परिवर्तन यात्रा के रोड शो में शामिल होने भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह गर्मजोशी के साथ बजे गाजे और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसंतपुर चौक से निकल गए हैं।

आपको बता दे कि इस दौरान भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह द्वारा फूल मालाओं के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ने बताया कि भाजपा सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकली है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में परिवर्तन अवश्य होगा। राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उपस्थित रहेंगे, यात्रा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा महामंत्री शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का आगमन हो रहा है।

Next Story