छत्तीसगढ़

महासमुंद लोकसभा सीट में बीजेपी की नामांकन रैली आज, शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
3 April 2024 2:04 AM GMT
महासमुंद लोकसभा सीट में बीजेपी की नामांकन रैली आज, शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय लगातर प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय दोपहल 12 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12:30 बजे महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3 बजे बिलाईगढ़ जिले के पवनी पहुंचेंगे। सीएम साय पावनि में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करंगे और इसके बाद रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद सीएम साय रात 9:30 बजे रायपुर के शदाणी दरबार जाएंगे और शदाणी दरबार में 64वीं वर्सी महोत्सव में शामिल होंगे।


Next Story