छत्तीसगढ़

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कल, अरुण साव भी होंगे शामिल

Nilmani Pal
15 Jan 2023 8:14 AM GMT
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कल, अरुण साव भी होंगे शामिल
x

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में होगी। इस बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। इनके अलावा कार्य समिति सदस्य अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

कार्यसमिति की बैठक में इस साल छ्त्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। ये सभी नेता आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की स्थिति दमनकारी नीति और केंद्र सरकार की राशि के दुरूपयोग की जानकरी पार्टी हाईकमान को देंगे।

Next Story