छत्तीसगढ़

सभी नगरीय निकायों में खिला भाजपा का कमल : विजय शर्मा

Nilmani Pal
15 Feb 2025 1:59 PM IST
सभी नगरीय निकायों में खिला भाजपा का कमल : विजय शर्मा
x

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है।

बात करें कबीरधाम जिले की तो यहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत देखने को मिल रही है। दो नगरपालिका और नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत हुई है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी नगरीय निकायों में भाजपा का कमल खिला है। नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहार और इंदौरी में भाजपा की जीत हुई है।

रायपुर नगर निगम से मीनल चौबे जी को ऐतिहासिक जीत के साथ महापौर बनने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में रायपुर नगर निगम क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। जय श्री राम!

बीजेपी की जीत के कारण

1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा

2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास

3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की

4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी

5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान

Next Story