छत्तीसगढ़

भाजपा का जाम नेताओं के हत्याकांड के विरोध में

Shantanu Roy
14 Feb 2023 2:17 PM GMT
भाजपा का जाम नेताओं के हत्याकांड के विरोध में
x
छग
रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शह पर षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा 16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। 17 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा क्षेत्र छोड़कर प्रदेश के सभी 78 विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर दोपहर 2 बजे से शाम 40 बजे तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है। सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है। सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है। राजनीतिक षड्यंत्र के दौर में लगातार रक्तपात के मामलों में बलिदान देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह षड्यंत्र की राजनीति चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है। साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा षडयंत्र पूर्वक जिस तरह से सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उनकी हत्या हो रही है, इससे पूरा प्रदेश अशांत है , आम जनता में भय व्याप्त है ,राज्य की राजधानी तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा षडयंत्र पूर्वक लोकतंत्र की आवाज दबाने का यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और उनके अधिकारी समझ लें कि जब-जब लोकतंत्र के हरण का प्रयास हुआ, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की गई तब तब जनता ने इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया और आतताई सत्ता को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने इतिहास से सबक नहीं लेती। वह पहले जिस तानाशाही और षड्यंत्रकारी राजनीति के कारण धराशायी हुई है, वैसे ही अब ध्वस्त होने वाली है। छत्तीसगढ़ में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस नकारा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने भाजपा पूरे प्रदेश में आम जनता के साथ सड़क पर उतर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ भाजपाक्रांतिकारी परिवर्तनकेदार कश्यपभाजपा नेताभाजपा का जामनेता हत्याकांडभाजपा नेता हत्याकांडछग भाजपाभारतीय जनता पार्टीChhattisgarh BJPrevolutionary changeKedar KashyapBJP leaderBJP jamleader murder caseBJP leader murder caseBharatiya Janata Partyछग खबरछग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़खबर छत्तीसगढ़छग ख़बरेंछग सरकारख़बरों का छगChhattisgarh newsbreaking newsChhattisgarh governmentnews of Chhattisgarhदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story