छत्तीसगढ़

बीजेपी की अहम बैठक शुक्रवार को रायपुर में

Nilmani Pal
19 March 2025 5:10 PM IST
बीजेपी की अहम बैठक शुक्रवार को रायपुर में
x

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा की खुली बैठक आहूत की है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भप्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे। बैठक शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे से ठाकरे परिसर में होगी । पूर्व में 8 मार्च का दौरा स्थगित करने के बाद नवीन आ रहे हैं। यह बैठक पंचायत चुनावों में जीत के बाद बुलाई गई है । लेकिन इस दौरान कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी हलचल रहेगी।

आज सुबह दिल्ली से लौटने पर. सीएम साय ने कहा कि दोनों ही चीजें जल्द होंगी। समझा जा रहा है कि इस दौरान इन नामों पर चर्चा होगी। इस माह के शुरू में निगम मंडल की सूची जारी होते होते रूक गई थी। सूची में शामिल नामों के लीक होने और उन पर बवाल मच गया था।

और हाईकमान तक शिकायतें हुई थी। इनमें अधिकांश वो नाम रहे जिन्होंने विधानसभा चुनाव के वक्त या तो निष्क्रिय रहे,या पूर्व में नियुक्त हो चुके थे या विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। पार्टी ने ऐसे लोगों को नए सिरे से नियुक्त न करने का मापदंड तय किया था। लेकिन एक वरिष्ठ नेता सूची जारी करने पूरी तरह से सरकार पर दबाव बनाए हुए थे ।लेकिन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के हस्तक्षेप के बाद सूची रोक दी गई थी।


Next Story