छत्तीसगढ़

बस्तर में भाजपा का चिंतन शिविर नहीं चिंता शिविर : कांग्रेस

HARRY
30 Aug 2021 8:51 AM GMT
बस्तर में भाजपा का चिंतन शिविर नहीं चिंता शिविर : कांग्रेस
x

रायपुर। बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा का चिंतन नहीं चिंता शिविर शुरू हो रहा है। भाजपा को चिंता इस बात की है कि 15 साल सरकार में रहने के बाद जो दुर्दशा हुयी 15 सीटें भी नहीं मिल पायी उसकी चिंता है। भाजपा को चिंता इस बात की है कि जिस चेहरे पर चुनाव लड़ सके, ऐसा कोई चेहरा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग का कोई चेहरा, कोई छत्तीसगढ़िया चेहरा भाजपा के पास है ही नहीं। 15 साल ऐसे किसी नेतृत्व को भाजपा ने उभरने ही नहीं दिया। पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा ने डॉ. रमन सिंह के चेहरे पर लड़ा था, उनके ऊपर जीरम, नान, विदेशों में खाते, नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, पेद्दागेलूर, सारकेगुड़ा जैसे गंभीर आरोप है। डॉ. रमन सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ने के कारण तो यह दुर्दशा हुयी है भाजपा की। भाजपा को चिंता इस बात की है कि भाजपा का यह आपसी खीचतान चरम पर है। भाजपा रमन सिंह के समर्थक, रमन सिंह के विरोधी और न जाने किन-किन गुटों में बट चुकी है। दरअसल भाजपा की इसी चिंता को दूर करने के लिये सत्ता प्राप्त करने की चिंता में भाजपा नेताओं की यह शिविर हो रहा है। इसे चिंतन शिविर कहना उचित नहीं है, यह भाजपा का चिंता शिविर है।

राजीव भवन में मछुआ कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सूखे और अवर्षा के बावजूद और फसल नहीं होने की स्थिति में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ सभी पंजीकृत किसानों को मिलेगा। इस वर्ष अभी तक अवर्षा की स्थिति दिख रही है लेकिन फसल हो या न हो पंजीकृत किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना 9000 रू. प्रति एकड़ या 10000 रू. प्रति एकड़ जो भी राशि निर्धारित है वो दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत बड़ी किसान हितकारी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सूखा या अकाल पड़ने की स्थिति में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को दिये जाने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछुआ कांग्रेस के कार्यक्रम में एक बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीकृत किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि 9,000 रू. या 10,000 रू. जो राशि है वो राशि हर हालत में किसानों को देंगे। चाहे सूखा पड़े या अकाल पड़े छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को देने के लिये संकल्पित है। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई इस किसान हितकारी घोषणा का स्वागत करती है। एक किसान पुत्र मुख्यमंत्री के बस में ही ये बात है। भाजपा का हमने वो काम देखा है जब 300 रू. बोनस चुनाव के साल देते थे और बाकी वर्षो में किसानों से पूछते थे कि तै कोन हस अब स्थिति बदल गयी है। सूखा और अकाल की स्थिति में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ हर पंजीकृत किसानों को मिलेगा।

Next Story